गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: लालतारा बाजार से सिलौधी तक जाने वाला मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह-जगह सड़क बैठ चुकी है, गड्ढों में भरा बारिश का पानी लोगों के आवागमन में मुश्किल पैदा कर रहा है। सिलौधी गांव के राजेश सिंह ने बताया कि लगभग पांच हजार आबादी वाली सिलौधी सहित विभिन्न गांवों लोग उक्त मार्ग से लालतारा बाजार को आवागमन करते हैं। सड़क पर आवागमन करते समय लोग टूटी सड़क पर गिर कर चोटहिल हो जाते हैं। सिलौधी के धोबना बिहार बस्ती के लोगों का कहना है कि पाठा के क्षेत्रों में जहां भी सड़कों को निर्माण अथवा मरंमत कार्य होता है, मानक के अनुसार नहीं हो पाता है, जिससे सड़के निर्माण के कुछ दिन बाद खराब हो जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...