Gangapar News: लालगोपालगंज में भीषण जाम, मुसाफिर परेशान
गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार को करवा चौथ की पूर्व संध्या पर लालगोपालगंज कस्बे में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते भीषण जाम लग गया। तिराहा, हनुमान चौराहा और जेठवारा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति यह रही कि वाहन रेंगते नजर आए और राहगीरों व मुसाफिरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।करवा चौथ को लेकर बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ रही। खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। हालांकि, कस्बे में जाम की समस्या केवल त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि आए दिन ऐसी स्थिति उत्पन्न होती रहती है। स्थानीय स्तर पर सड़क किनारे और फुटपाथ पर ठेले लगाकर दुकानदारी किए जाने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। इसके चलते वाहनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.