Gangapar News: लालगोपालगंज में आधे से भी कम मतदाता वोट डाले
गंगापार, अक्टूबर 23 -- Gangapar News: लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए लालगोपालगंज नगर पंचायत कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। केंद्र पर पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, वहीं प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का आवागमन भी लगातार बना रहा।नगर पंचायत कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कुल 323 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 159 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार केंद्र पर कुल 49.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान करने वालों में 112 पुरुष और 47 महिला मतदाता शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: साढे दस बजे तक स्नातक के 5.48 और शिक्षक के 11.62 प्रतिशत ने किया मतदान यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.