गंगापार, जुलाई 21 -- Gangapar News: बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। घर से विद्यालय के लिए निकले छात्र का तीन दिन बाद भी कोई सुहाग नहीं मिला। छात्र के गायब होने से परेशान परिजन बहरिया पुलिस को सूचना देखकर मदद की गुहार की है।भानपुर भदोही निवासिनी फरजाना बानो पत्नी तौवाब का मायका बहरिया थाना क्षेत्र के अभईपुर गांव में है। फरजाना बहरिया कस्बे में किराए पर कमरा लेकर बच्चों के साथ रहती है। उसका पति सऊदी अरब में रहता है। लेकिन इन दिनों वह पत्नी के पास बहरिया आया हुआ है। फरजाना अपने 15 वर्षीय बेटे अमन शाह का दाखिला शुक्रवार को कौशल्या देवी इंटर कॉलेज धमौर में कक्षा 9 में कराया था। बताया जाता है कि सोमवार को अमन शाह घर से विद्यालय के लिए गया था। लेकिन जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। विद्यालय में जाकर पता किया तो बताया गया...