गंगापार, जुलाई 15 -- Gangapar News: लाखों खर्च के बाद भी सड़कों की हालत बद से बदतर है। सड़कों के बीच उभरे गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। सड़कों का चौडीकरण होने के बावजूद पटरियां विलुप्त होने से यात्रियों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ इसी तरह का हाल परानीपुर डोरवा, सोंराव मार्ग, टेसहिया सिरसा मार्ग, डोहरिया से जटा की मोरी मार्ग सहित मेजा की अधिकांश सड़के ऐसी हैं, जो निर्माण के कुछ दिनों बाद उखड़ गई।

सड़कों की स्थिति परानीपुर डोरवा मार्ग के बीच मिश्रपुर गांव के सामने जल निकासी के लिए निर्मित हो रही नाली की वजह से सड़क जगह-जगह टूट गई। नाली निर्माण के समय जल निकासी की व्यवस्था न किए जाने से ऐसी स्थिति बन गई, लगभग तीन सौ मीटर सड़क पर सिर्फ गढ्ढे ही गढ्ढे बन गए हैं। अभी कुछ माह पहले उक्त सड़क का निर्माण कार्य किया ...