गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: थरवई थाना क्षेत्र में भेड़ चोरी की घटना से पशुपालक में हड़कंप मच गया। चोर शुक्रवार की रात पाही से 80 भेड़ चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर भेड़ पालक के होश उड़ गए। सिताऊकापुरा, गारापुर गांव निवासी दातादीन पाल उर्फ कल्लू काफी संख्या में भेड़ पाल रखे हैं। गांव से कुछ दूरी पर लखरावां गांव में उनकी पाही स्थित है। शुक्रवार की रात चोर वहां से 80 भेड़ उठा ले गए। इस दौरान मलाकमय भैसाही गांव के सामने हाईवे के पास कुछ भेड़ टहलती हुई दिखाई दीं। मौके पर पहुंचकर देखने पर उनमें से 20 भेड़ उनकी निकलीं। हालांकि, शेष 60 भेड़ों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। भुक्तभोगी ने भेड़ों की कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये बताई है। घटना की जानकारी थरवई पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...