Gangapar News: लपरी नदी में मिला अज्ञात महिला का शव
गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव के पास लपरी नदी में रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष खीरी वीर प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी पुराना होने के कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.