Gangapar News: लटकते तार से झुलसे किसान की एक सप्ताह बाद मौत
गंगापार, जुलाई 20 -- Gangapar News: लटकते हाईवोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आने से खेत में जा रहे किसान की एक सप्ताह पहले झुलसने के बाद दौरान इलाज मौत हो गई। मामले में किसान के पिता की तहरीर पर बिजली विभाग के एक्सईएन, जेई और लाइनमैन के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस ने मौत के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान के मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी अमर नाथ यादव पुत्र स्वर्गीय शीतला प्रसाद यादव ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी थी कि उनका बेटा जीतेंद्र कुमार यादव 31 वर्ष सोमवार को सुबह लगभग नौ बजे हल बैल लेकर गांव के समीप गुदनपुर गांव के खेत में जा रहा था। रास्ते में बेदौली व गुदनपुर गांव के मध्य किसानों के खेतों से 33000 केवी का विद्युत पोल लगाया गया है। विद्युत पोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.