गंगापार, अगस्त 20 -- Gangapar News: विद्युत उप केंद्र बारा अंतर्गत ग्राम पंचायत छीड़ी के मजरा गोंदलापुर में ग्यारह हजार का विद्युत तार ढीला हो कर काफी लटक रहा है। इससे खतरे की आशंका बनी हुई है। गांव के रोशन लाल, सुरेश पंडा ,भइया लाल, सुरेश,दूध नाथ, हरिकेश यादव उर्फ बबलू यादव आदि ने बताया कि गोंदलापुर सड़क क्रासिंग पर विद्युत तार लगभग आठ फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है। इससे ग्रामीणों में सदैव दहशत बना है।इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से किया है किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है।इस संबंध में प्रभारी अवर अभियंता बारा अनिल कुमार ने बताया कि अभी हाल में ही मुझे अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शीघ्र ही जांच करा कर तार को ठीक करा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...