Gangapar News: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित
गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन सहित कुछ फसलों पर भी इसका असर पड़ रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से शाम तक आकाश में बादल घिरे रहे और दिन भर बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला चलता रहा। करछना क्षेत्र में कहीं-कहीं तेज बारिश के चलते जलभराव की स्थिति पैदा हुई। जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते करछना होकर कोहड़ार जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को दिक्कत के बीच जाना-आना पड़ रहा है। करछना के सुलमई गांव तक संपर्क मार्ग से पहुंचने के लिए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.