गंगापार, अक्टूबर 4 -- Gangapar News: बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी और आस पास के गांवों में मवेशियों में फैली लंपी बीमारी से पशु पालक परेशान हैं। इसके बावजूद चिल्ला गौहानी पशु चिकित्सालय में न तो डाक्टर पहुंच रहे हैं न ही अन्य कर्मचारी। मिली जानकारी के अनुसार पशुधन विकास अधिकारी चिल्ला गौहानी में न जा कर केवल जसरा मुख्यालय पर ही रहते हैं। मवेशियों को टीका लगाने के लिए मानपुर, चिल्ला गौहानी, बसहरा तरहार,गोझवार, कंचनपुर, नगरवार,बिरवल, जगदीशपुर सहित नौ ग्राम पंचायत पर एक कर्मचारी नियुक्त किया गया है। पशु पालक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि लंपी रोग मवेशी को होने पर पशु चिकित्सालय चिल्ला गौहानी पर गया था किन्तु वहां कोई नहीं मिला।मजबूरन प्राइवेट ब्यक्ति से इलाज कराया गया किंतु कोई लाभ नहीं मिल। काफी समय के बाद टीका लगाने के लिए एक...