Gangapar News: रोवर मशीन से पैमाइश पर ग्रामीण खफा, निष्पक्ष जांच की मांग
गंगापार, जुलाई 26 -- Gangapar News: चकमार्ग और तालाब की रोवर मशीन से नाप पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उन्होंने निष्पक्ष जांच की अधिकारियों से मांग की है। शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार मांडा यमुना प्रसाद वर्मा ने हल्का लेखपाल अम्बिकेश कुमार पाण्डेय, लेखपाल प्रगति तथा राजस्व निरीक्षक राज बहादुर सिंह के साथ ग्राम पंचायत बभनी हेठार पहुंचकर तालाब, खाद गड्ढा, चकमार्ग सहित अन्य सार्वजनिक भूमि की रोवर मशीन (जीएनएसएस) से पैमाइश कराई। राजस्व टीम ने शिकायत से संबंधित कुछ स्थलों का मौके पर मापन किया। हालांकि पैमाइश के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। उनका आरोप है कि पैमाइश निष्पक्ष एवं संतोषजनक ढंग से नहीं की गई। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शी पैमाइश कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.