गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: ब्लॉक के सेमरी स्थित आरएन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जेपी इंटरनेशनल स्कूल, सुजानगंज (जौनपुर) में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 कबड्डी चैम्पियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, सदर (गाजीपुर) के साथ हुए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद अतिरिक्त पांच मिनट के खेल में आरएन पब्लिक स्कूल की टीम ने पांच अंकों से जीत दर्ज की। मुकाबले के पहले हाफ तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। निर्धारित समय में भी स्कोर बराबर रहने पर निर्णायक परिणाम के लिए पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इस दौरान आरएन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पांच अंकों की बढ़त बना ली...