गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज के तत्वावधान में सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक कॉलेज मांडा परिसर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की 18 कंपनियों ने भाग लिया और तकनीकी तथा गैर-तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन किया। रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनके घर के निकट रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा स्थानीय उद्योगों की कुशल जनशक्ति की आवश्यकता को पूरा करना था। आयोजन में अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सहायक निदेशक राजीव कुमार यादव ने रोजगार मेले के उद्देश्य एवं कार्ययोजन की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति राजमणि कोल विधायक कोरांव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार क...