Gangapar News: रोक के बावजूद गुड़िया तालाब पर फिर शुरू हुआ निर्माण
गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: नगर पंचायत शंकरगढ़ स्थित गुड़िया तालाब पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य पर प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद दोबारा निर्माण शुरू हो गया है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुड़िया तालाब पर कुछ समय पहले निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो तालाब की भूमि पर स्थायी अतिक्रमण हो सकता है। मामले में संबंधित हल्का लेखपाल ने बताया कि पूर्व में शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। यदि दोबारा निर्माण कराया जा रहा है तो यह नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि मामले की दोबारा जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.