गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: स्वच्छता व हरित क्रांति अभियान के तहत नगर परिषद कार्यालय से जनसंदेश को प्रसारित करने के लिए रैली निकाली गई। समापन बड़े हनुमान मंदिर के पीछे हनुमान वाटिका पार्क में हुआ। रैली के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। पॉलिथीन का उपयोग न करने की सलाह भी दी गई। नगर परिषद चाकघाट के सीएमओ शंखधर पांडे ने मां के नाम एक पौधरोपण के तहत पार्क में विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। नगर परिषद चाकघाट के समस्त कर्मचारीगण विधाता प्रसाद पांडे, शंकर लाल मांझी, जगदीश प्रसाद पटेल, धर्मेंद्र शुक्ला, बबूलेश तिवारी, इंद्र कुमार पांडे, विनोद केसरी, सौरभ सिंह, महेंद्र आदर्श, विपिन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...