गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन तो अस्त व्यस्त हुआ ही सर्वाधिक दिक्कत अंडरपास में भरे पानी से हो हो रही है। मेजा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुजरने वाली दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर जहां भी अंडरपास बनाया गया है, जल निकासी की व्यवस्था सही न होने से अंडरपास में बरसात का पानी भर गया है। कुछ इसी तरह का हाल पौसिया भैंया मार्ग पर खौर गांव, उसकी जरार सहित अन्य मागों पर बनाई गई पुलिया के नीचे बरसात का पानी भरा हुआ है, जहां पर दो फीट लगभग गड्ढे हो गए हैं। उधर समहन गांव के सामने से गुजरने वाली दिल्ली हाबड़ा रेल मार्ग के पास स्थित अंडर पास नंबर चार से गांव तक पहुंचने वाला मार्ग उबड़-खाबड़ होने से गांव तक पहुंचने में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अश्वनी दुबे व संज...