Gangapar News: रेलवे लाइन पर सफाई कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी
गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र के भरहा गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग की डीएफसी लाइन पर गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची करछना पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान करछना गांव निवासी सफाई कर्मचारी 40 वर्षीय दिनेश गौतम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा। दिनेश गौतम पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान करछना ब्लॉक में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। स्वजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब दस बजे वह घर से खाना खाने के बाद किसी काम से बाहर निकला था। इसके कुछ देर बाद रेलवे कर्मचारियों ने डीएफसी लाइन पर एक युवक का शव पड़े होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.