Gangapar News: रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज
गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: रेलवे में लाखों का ठेका दिलाने के नाम पर एक परिचित ठेकेदार ने लाखों हड़प लिया। पीड़ित के द्वारा पैसा वापस मांगने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सोरांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा निवासी राजकुमार पाण्डेय ठेकेदारी करते हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात सोरांव के राजापुर मल्हुआ निवासी प्रेम प्रकाश द्विवेदी से हुई। उन्होंने स्वयं को रेलवे का ठेकेदार बताते हुए साथ कार्य करने का ऑफर दिया। राजकुमार रेलवे में ठेकेदारी के लिए तैयार हो गए।आरोप है कि रेलवे में स्क्रैप का टेंडर दिलाने के लिए फर्जी तरीके से पेपर तैयार कर सौंप दिया। राजकुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.