गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग से कुछ दूरी पर पुरैनी, हासिमपुर और महोरी गांवों को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करीब पखवाड़ेभर से अंडरपास में पानी भरा होने के कारण छोटी गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों को दूसरे संपर्क मार्ग से घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रेलवे लाइन के नीचे से आवागमन के लिए कई वर्ष पहले अंडरपास बनाया गया था। इसका निर्माण मुख्य रूप से छोटी गाड़ियों के आवागमन के लिए किया गया था। बारिश होने के बाद अंडरपास में पानी जमा हो जाता है और लंबे समय तक निकासी नहीं होने से रास्ता बंद हो जाता है। इस बार भी लगातार बारिश के बाद यहां पानी भर गया, जो करीब पखवाड़े बाद भी नहीं निकल सका है।ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकास...