Gangapar News: रेललाइन पर मिला अज्ञात युवक का शव
गंगापार, सितम्बर 5 -- Gangapar News: शुक्रवार रात लगभग 12 बजे मांडा रोड रेलवे स्टेशन के उप रेल अधीक्षक ने मांडा पुलिस को लिखित जानकारी दी कि दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के ऊंचडीह और मांडा रोड रेलवे स्टेशन के मध्य उमापुर कला गांव के सामने एक क्षत विक्षत अज्ञात शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मांडा थाने के दिघिया चौकी की पुलिस मौके पर गयी। युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष थी। वह नीला जिंस पैंट तथा शर्ट पहने था। पुलिस का अनुमान है कि किसी चलते ट्रेन से युवक नीचे गिरा होगा। फिलहाल पुलिस ने काफी देर तक शिनाख्त का असफल प्रयास करने के बाद शव को एसआरएन प्रयागराज भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.