Gangapar News: रिहायशी बस्ती में जलभराव से परेशानी
गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: ग्राम पंचायत करमा के किंगिरियान बस्ती में गंदा पानी जमा होने से मुहल्ले के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि कुछ दूर तक नाली बनी है लेकिन आगे नाली का निर्माण न होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। सड़क के आसपास गंदा पानी जमा रहने से बीमारी का भी खतरा बना रहता है। समाजसेवी मोहम्मद अजीम ने बताया कि उपयुक्त निकास न होने से कई महीनों से यहां पानी जमा हो रहा है। इस विषय मे एसडीएम करछना सहित समाधान दिवस में भी लिखित शिकायत की गई। अधिकारियों द्वारा स्थानीय लेखपाल को मौके पर जाकर नाली की जमीन का निर्धारण करने का आदेश दिया गया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में असंतोष है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग किया है कि नाली की जमीन का निर्धारण कर जलनिकासी की व्यवस्था की जाय जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.