गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। तुम्हारी नाबालिग किशोरी मेरे पास सुरक्षित है और इसे लेकर मैं सूरत जा रहा हूं। हम दोनों को खोजने का प्रयास न करना , फोन पर इतना कहकर आरोपी ने किशोरी के पिता का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी क्षेत्र के एक गांव के एक पीड़ित ने थाने में तहरीर दी कि उसके रिश्तेदार के पुरुषोत्तम पुत्र नेब्बूलाल निवासी भुनावा, जसरा थाना घूरपुर 21 अगस्त को रात उसके गांव आए थे। रात लगभग 11 बजे उसकी 15 वर्षीया नाबालिग किशोरी को लेकर घर से फरार हो गये। दो दिन बाद उनके मोबाइल पर उपरोक्त सूचना देकर पीड़ित का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही...