Gangapar News: रास्ते की खोदाई रोकने पर महिला से मारपीट
गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र के सहलोलवा गांव निवासी सुघरा देवी, पत्नी दिनेश धैकार ने गांव के पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, गांव में वर्षों से उपयोग में आ रहे सार्वजनिक रास्ते की कुछ लोग खोदाई करा रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया। घटना के अगले दिन पीड़िता ने करछना थाने पहुंचकर पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.