गंगापार, अगस्त 5 -- Gangapar News: विकासखंड शंकरगढ़ के प्रतापपुर से कौशांबी जाने वाले लोगों को इन दिनों यमुना पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ने से प्रतापपुर स्थित पीपा पुल को हटा लिया गया है। इसके बाद आवागमन के लिए स्टीमर की व्यवस्था की गई है, लेकिन यमुना घाट तक जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर होने से लोगों की परेशानियां कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। खराब और कीचड़युक्त रास्ते के कारण कई लोग घाट तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। जो यात्री किसी तरह घाट तक पहुंचते हैं, उन्हें स्टीमर के माध्यम से यमुना के उस पार पहुंचाया जा रहा है। प्रतिदिन क्षेत्र के ग्रामीण, किसान, छात्र, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग इसी मार्ग से कौशांबी की ओर आवागमन करते हैं, लेकिन बदहाल कच्ची मार्ग के कारण उनका समय और श्रम दोनो...