Gangapar News: राम भरोसे चल रहे मांडा के पशु चिकित्सालय
गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: मांडा क्षेत्र के 70 हजार पालतू पशुओं और मवेशियों के लिए स्थापित दोनों पशु चिकित्सालय पूरी तरह राम भरोसे चल रहे हैं। पांच उप पशु स्वास्थ्य केंद्रों में चार केंद्र अर्से से कर्मचारी विहीन हैं। पशु चिकित्सालय भी केवल डाक्टर और इकलौते चपरासी के भरोसे किसी तरह चल रहे हैं। 69 ग्राम पंचायतों वाले विकासखंड मांडा क्षेत्र के लिए मांडा खास और चिलबिला बाजार में दो पशु चिकित्सालय बनाये गए हैं। चिलबिला पशु चिकित्सालय में एक डाक्टर और एक कंपाउंडर नियुक्त हैं और चिलबिला के कंपाउंडर को ही मांडा का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मांडा खास में एक पशु चिकित्सा अधिकारी और केवल एक चपरासी नियुक्त है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: तीन डॉक्टर, दो कंपाउंडर के हवाले 326 गांवों के मवेशियों का जिम्मा मांडा चिकित्सालय के अंतर्गत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.