Gangapar News: राम प्रताप कॉलेज के ओवरऑल चैंपियन होने पर स्वागत
गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: लाला राम लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज सिरसा के खेल मैदान पर आयोजित 63वीं तहसील स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीत लिया। वहीं जूनियर बालक वर्ग में मेजबान विद्यालय चैंपियन रहा। ओवरऑल चैंपियन होने की जानकारी मिलते ही श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य डॉ. शिव प्रकाश पाठक ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस सफलता पर क्रीड़ा अध्यक्ष दीपक राम, राज नारायण, आशीष पांडे, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, समर बहादुर, शशिकांत आदि ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खेलकूद प्रतियोगिता में राम प्रताप कॉलेज चैंपियन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.