गंगापार, जुलाई 21 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय रामायण मेला, श्रृंग्वेरपुर के कोषाध्यक्ष, तीर्थ पुरोहित समाज संघ के अध्यक्ष तथा बरईपुर रामनगर के कई बार ग्राम प्रधान रहे 87 वर्षीय काली सहाय त्रिपाठी का सोमवार रात निधन हो गया। मंगलवार को श्रृंग्वेरपुर में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल हुए।उनके निधन को क्षेत्र की सामाजिक एवं धार्मिक जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय, युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र, विश्व हिंदू रक्षा परि...