Gangapar News: रामवनगमन का मंचन देख आंखें हुईं नम, दशरथ विलाप पर हुए भावुक
गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: पंडरी महोत्सव वरुणा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद।
वनगमन प्रसंग का भावपूर्ण मंचन ॐ रामलीला नाटक मंडल पंडरी के तत्वावधान में आयोजित पंडरी महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्रीराम के वनगमन प्रसंग का अत्यंत सजीव, भावपूर्ण एवं मार्मिक मंचन किया गया। इस दौरान राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे सौरभ दुबे ने अपने सशक्त अभिनय और मार्मिक संवादों से ऐसा जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया कि पूरा रामलीला पंडाल शोकाकुल हो उठा। भगवान श्रीराम के वनगमन का दृश्य इतना भावुक था कि मानो पूरी अयोध्या ही पंडरी की धरती पर उतर आई हो। राम की भूमिका में दीपांशु पाठक, लक्ष्मण की भूमिका में प्रिंस यादव, माता सीता की भूमिका में रितेश यादव तथा कैकेयी की भूमिका में सत्यम मिश्रा ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.