Gangapar News: रामलीला में कलाकारों के अभिनय को सराहा
गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा ब्लॉक के ऊंचडीह बाजार में चल रही श्रीसत्येश्वर नाथ रामलीला के चौथे दिन रविवार को फुलवारी नगर दर्शन और मीना बाजार प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और देर रात तक रामलीला का आनंद लिया। मंचन में राम की भूमिका में कुमार प्रतीक, लक्ष्मण के रूप में कुमार दिव्यांश, सीता की भूमिका में शुभ शंकर मिश्रा और विश्वामित्र के रूप में मधुकर मिश्रा ने शानदार अभिनय किया। अन्य कलाकारों ने भी अपने अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दर्शकों ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्रा के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नारद मोह की लीला देख भावविभोर हो गए दर्शक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.