Gangapar News: रामनगर सीएचसी में लगातार चोरी से स्वास्थ्यकर्मी परेशान
गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्वास्थ्यकर्मी परेशान हैं।
चोरी की घटनाएँ अस्पताल परिसर स्थित जांच लैब और शिव मंदिर से घंटा चोरी होने के साथ ही नर्स व डॉक्टरों के कमरों के ताले तोड़कर सामान चोरी किए जाने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार परिसर की चहारदीवारी कई वर्षों से जगह-जगह टूटकर गिर चुकी है। चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के कारण अस्पताल परिसर में अनाधिकृत लोगों का आवागमन आसानी से बना रहता है। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि दूर-दराज के गांवों में ड्यूटी करने के बाद जब वे अस्पताल पहुंचते हैं तो अपने कमरों में चोरी होने का डर बना रहता है।
कर्मचारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.