गंगापार, नवम्बर 5 -- Gangapar News: काफी लंबे अंतराल और समिति सचिवों की हड़ताल के बाद साधन सहकारी समिति रामनगर में डीएपी खाद की खेप पहुंचते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार सुबह से ही खाद लेने के लिए हजारों किसान समिति परिसर में जुट गए। सीमित मात्रा में खाद उपलब्ध होने के कारण अधिकांश किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। उरुवा विकास खंड क्षेत्र की साधन सहकारी समिति रामनगर में सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग गईं। समिति के सचिव जय कुमार तिवारी के पहुंचते ही किसानों ने खाद की मांग को लेकर हो-हल्ला शुरू कर दिया। किसी तरह किसानों को कतारबद्ध कर सचिव ने खाद का वितरण शुरू कराया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: डीएपी की जगह डीएसपी और एनपीके लेने पर मजबूर किसान समिति के सचिव जय कुमार तिवारी ने बताया कि समिति पर 400 बोरी डीएपी और एनपीक...