Gangapar News: रामनगर में बिजली-पानी संकट से लोग बेहाल, उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार
गंगापार, जुलाई 8 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रामनगर इन दिनों बिजली और पानी के गंभीर संकट से जूझ रही है। बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों से राहत नहीं मिलने पर ग्राम प्रधान संगीता देवी ने अपने प्रतिनिधि नीरज सिंह यादव के माध्यम से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
बिजली और पानी की समस्याएँ करीब 22 हजार की आबादी वाले रामनगर में दो बड़े बैंक, 100 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थान संचालित हैं। इसके बावजूद गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ज्ञापन में ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.