गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: श्रीराम जन्म का दृश्य मंच पर साकार हुआ तो जंघई का रामलीला परिसर श्रद्धा और उल्लास से भर उठा। 'भये प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी...' की चौपाई गूंजते ही दर्शकों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। भगवान राम के बाल स्वरूप के दर्शन होते ही श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। कुछ देर के लिए पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और दर्शक राम जन्म के प्रसंग में पूरी तरह रम गए। जंघई स्थित प्राचीन श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में चल रही 95वें वर्ष की 18 दिवसीय रामलीला के तीसरे दिन बुधवार को राम जन्म और विद्या पठन की लीला का मंचन हुआ। इस अवसर पर महंत चंद्रमा दास, सचिन पाठक, रिंकू मिश्रा, किशन पाठक, गुलाब गुप्ता, विक्की जायसवाल, आयुष जायसवाल, सुभाष गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...