Gangapar News: रात हो या दिन बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित
गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित और अनियमित बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। इन दिनों ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है।विद्युत उपकेंद्र गौहनिया में एक पखवाड़े से विद्युत आपूर्ति बाधित का कोई समय नहीं रह गया है, जिससे लोगों के घरों, दुकानों और कार्यालयों का काम भी प्रभावित हो रहा है। बारिश के बाद निकली तेज धूप और बढ़ी उमस के बीच बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि अब न तेज आंधी है और न ही बारिश का कोई बड़ा असर, तो बार-बार बिजली ट्रिप होने का कारण समझ से परे है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब इस समय जब बिजली की खपत अपेक्षाकृत कम है, तब भी लगातार कटौती क्यों की जा रही है। बिजली की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.