Gangapar News: रात भर बिजली गुल, बेहाल हुए कस्बाई
गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: इनकमिंग पैनल में आई खराबी के कारण नगर पंचायत में मध्य रात्रि से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई जो बारह घंटे तक जारी रहा। इससे कस्बाई अंधेरे, पानी और हवा के लिए तरसते रहे। फूलपुर विद्युत उपकेंद्र में कस्बा फीडर की इनकमिंग पैनल में अचानक रात साढ़े बारह बजे खराबी आ गई। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।इस कारण नगरवासी हवा,पानी के लिये परेशान हो गए।घुप्प अँधेरे में मच्छरो ने भी उत्पात मचाया।विद्युत कर्मी दोपहर तक पैनल में आई खराबी को दुरुस्त करने में जुटे रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.