गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: गणेशोत्सव और नवरात्र की तैयारियां गणेश व दुर्गा पूजन समितियों द्वारा जहां एक ओर बैठक आयोजित करके पूजन की रणनीति बनने लगी हैं। वहीं दूसरी ओर कलाकारों द्वारा रात दिन एक करके मूर्तियां बनाने का काम भी तेजी से जारी है। मांडा क्षेत्र के भारतगंज कस्बा व मांडा खास बाजार सहित कुछ गांवों और बाजारों में गणेशोत्सव भी पारंपरिक ढंग से एक सप्ताह तक मनाया जाता रहा है। अभी तक मूर्तियां मिर्जापुर , प्रयागराज, चुनार व वाराणसी से समितियों द्वारा ले आयी जाती थीं , लेकिन अब धीरे धीरे मांडा क्षेत्र के कुरहरा सहित कुछ गांवों में भी मूर्तियों का निर्माण होने लगा है। यह भी पढ़ें- इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां भवानी, लेकिन विसर्जन की तिथि पर कंफ्यूजन नवरात्र के दौरान क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों के विभिन्न गांवों और भारतगं...