Gangapar News: राजू सिंह बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष
गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के अन्तर्गत मंगलवार को घूरपुर क्षेत्र के पूरे खगन गांव निवासी भाजपा नेता राजू सिंह पटेल को यमुनापार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। उनके मनोनयन संबन्धी पत्र मंगलवार को प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने जारी किया। राजू सिंह पटेल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, अमित पांडे, मंडल प्रभारी पृथ्वी पाल सिंह , जिला मंत्री नागेश निषाद, जिला मंत्री देवी सिंह, जिला उपाध्यक्ष, ज्ञान सिंह पटेल वरिष्ठ नेता कुछ राज सिंह पटेल, रामललक सिंह,जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह आदि प्रमुख रहे। यह भी पढ़ें- यूपी में भाजपा ने घोषित किए OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जानें कहां से किसे मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.