Gangapar News: राजस्व टीम ने बरहा कला गांव के बाढ़ की परखी हकीकत
गंगापार, अगस्त 20 -- Gangapar News: तीन दिन से बरसाती पानी से भरे बरहा कला गांव में अपनी राजस्व टीम संग पहुंच कर नायब तहसीलदार भेजा नंदलाल ने किसानों, किसान प्रतिनिधियों और ग्राम प्रधान से वार्ता कर फसल नुकसान का शीघ्र आकलन करने करने का आश्वासन दिया। गुरुवार को नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल, राजस्व कर्मी कुलदीप यादव सहित राजस्व टीम के बरसात व बाढ़ पीड़ित बरहा कला गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में हर साल बरसात में हो रहे जलजमाव और बरसाती पानी निकासी के रास्ते को लेकर किसानों से वार्ता किया। किसान नेता व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश्वर यादव ने नायब तहसीलदार से शिकायत की कि पिछले साल भी बरसाती पानी के जलजमाव से पूरे गांव के किसानों की खेती तबाह हो गयी थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरहाकला सहित आधा दर्जन गांवों में भरा बरसाती पानी, हजारों बीघा खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.