Gangapar News: राजमार्ग पर बसे चिलबिला बाजार में जलजमाव से परेशानी
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित मांडा क्षेत्र के चिलबिला बाजार में बरसाती व नालियों के पानी के निकासी की व्यवस्था न होने से दुकानदारों में नाराज़गी है। सोमवार रात भर हुई तेज बरसात से पूरे बाजार में काफी पानी भरा हुआ है। बाजार में भरे पानी को जब राजमार्ग से तेज गति के वाहन गुजरते हैं तो सड़क की गंदगी दुकानों में भी पहुंच जाती है। फूले ब्रिगेड और माली समाज के प्रदेश संगठन मंत्री धीरेंद्र कुमार माली सहित कुछ लोगों ने राजमार्ग पर बसे चिलबिला बाजार में जलभराव से निजात पाने को विभागीय अधिकारियों को पत्र देकर मांग की। लेकिन स्थिति जस की तस है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: मिर्जापुर चौराहे पर नाला आधा अधूरा,जलनिकासी में दिक्कत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.