गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: नालियों पर अवैध कब्जों के चलते मांडा ब्लॉक से मांडाखास काली मां चौराहे तथा चौराहे से मांडा राजमहल मार्ग तक जाम नालियों का सड़कों पर फैला गंदा पानी और कीचड़ नहीं सूख पा रहा है, जिससे आम राहगीरों को तो काफी परेशानी झेलनी ही पड़ रही है, साथ ही कांवरियों और श्रद्धालुओं को भी इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर स्थित मांडा ब्लॉक और ब्लाक मुख्यालय से पांच सौ मीटर दक्षिण मांडा खास काली मां चौराहे तक साफ सफाई के अभाव में नालियां जाम हैं। जाम नालियों के चलते नालियों की गंदगी सड़कों पर फैला रहता है। ब्लॉक मुख्यालय से काली मां चौराहे और काली मां चौराहे से मांडा राजमहल मार्ग तक सभी नालियां पूरी तरह जाम हैं। ग्राम पंचायत द्वारा कई बार मांडा खास ग्राम पंचायत के इन नालियों का मरम्मत कराया ग...