Gangapar News: राजमार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित
गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: अनवरत बरसात और हवा के चलते मांडा क्षेत्र के बीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर राजापुर गांव के सामने पेड़ गिरने से घंटों आवागमन बाधित रहा। सोमवार दोपहर लगभग दो बजे मांडा क्षेत्र के वीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर स्थित राजापुर गांव के सामने एक जंगली पेड़ अनवरत बरसात और हवा के कारण गिर गया। राजमार्ग पर पेड़ गिरने के कारण लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने पेड़ की डाल काटकर सड़क खाली कराया। गनीमत रही कि पेड़ किसी वाहन या राहगीर के ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: करछना-जारी मार्ग पर गिरा पेड़, ठप रहा आवागमन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.