Gangapar News: राजमार्ग का मरम्मत कार्य अधूरा छोड़कर गायब हुए कर्मचारी, राहगीर परेशान
गंगापार, जुलाई 21 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा के विभिन्न मार्गों व राजमार्गों पर हल्के बरसात के बाद बने गड्ढों और उसमें भरे बरसाती पानी से हर वर्ग परेशान है। दुर्घटना के आशंका की खबर प्रकाशित होने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर पहुंचे पीडब्ल्यूडीकर्मी अधूरा काम छोड़कर वापस चले गए। गड्ढों में डाले गए गिट्टे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं।गुरुवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने संपर्क मार्गों ही नहीं, हाईवे पर भी गड्ढों का अंबार खबर को वरीयता के साथ प्रकाशित किया था। खबर को जिलाधिकारी कार्यालय प्रयागराज ने गंभीरता से लिया। परिणामस्वरूप वीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर स्थित मांडा ब्लॉक के समीप मांडा खास चौराहे के पास बने विशालकाय गड्ढों को भरने के लिए पीडब्ल्यूडी कर्मी शुक्रवार सुबह पहुंच गए। गड्ढों में गिट्टे भी भरे गए, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.