गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को राजकीय समेकित विशेष माध्यामिक विद्यालय गेदुराही मैं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर सीएचसी मेजा से पहुंचे चिकित्सकों द्वारा 60 दिव्यांग/सामान्य अच्छा छात्रों के स्वास्थ्य की विशेष जांच की।जांच टीम में रहे डॉ. देवेंद्र प्रताप, डॉ. आयशा ने जांच के बाद अच्छा छात्राओं को कौन से मौसम में कौन सी बीमारी होती है, इसे कैसे बचाव किया जाए, इसकी जानकारी दी। निःशुल्क दवाइयां वितरित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार, ने स्वास्थ्य टीम को धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...