Gangapar News: राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज रेरा में बच्चों ने बिखेरा जलवा
गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज रेरा में आज नए छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए एक भव्य ''फ्रेशर पार्टी'' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य/प्रबंधक शिवम मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य, संगीत और अन्य कलात्मक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही, पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने शानदार रैंप वॉक करके अपने फैशन और आत्मविश्वास का जलवा बिखेरा। रैंप वॉक के दौरान छात्राओं के अंदाज और हुनर को देखकर पूरा सभागार जोरदार तालियों और उत्साह से गूंज उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.