गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: कोरांव/गिरगोंठा। तहसील के (नगई का पूरा) में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का मंगलवार को तहसीलदार कोरांव रोशनी सोलंकी ने निरीक्षण किया जिसमें व्यापक कमियां मिली।निरीक्षण में रसोई की नालियां बंद मिली। खाद्य सामग्री खुली में पड़ी थी। पीने का पानी, बिजली की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। सोलर पैनल खराब था। तहसीलदार ने बताया कि विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Banda News: आश्रम पद्धति में चार सौ बच्चों पर हर रोज खर्च हो रहे 50 हजार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...