गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: एनटीपीसी मेजा से कोहड़ार घाट के रास्ते निकलने वाली राखड़ को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष की तहरीर पर खीरी थाने में आठ लोगों के खिलाफ फायरिंग समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिनमें एक पक्ष के सात लोग जेल भेजे जा चुके हैं। दूसरे पक्ष के सुप्रीन्स मिश्रा ने आरोप लगाया है कि एनके कंस्ट्रक्शन फर्म के माध्यम से राखड़ निकालने का ठेका उनके पास है। अनूप सिंह, अनुज सिंह, आशीष सिंह उर्फ आंसू और उनके साथी गुंडा टैक्स मांगकर काम रोकने की धमकी दे रहे थे। सुप्रींस मिश्र ने वाहन रोककर फायरिंग का आरोप लगाया है कहा है कि करीब 15 दिन पहले रात आठ बजे एनटीपीसी से निकलते समय आरोपितों ने उनका वाहन को रोककर जान से मारने की नीयत से दो फायर किए, लेकिन वह बच गया।...