गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में बीते गुरुवार को रुक-रुककर और शुक्रवार पूरे दिन से हो रही बारिश ने धान की तैयार फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रभावित हो रही है। कहीं फसल खेतों में गिर गई है तो कहीं पानी भरने से कटाई का काम बाधित हो गया है। इससे किसानों के सामने एक बार फिर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि पूरी फसल तैयार करने में उन्हें दिन-रात एक करना पड़ा। छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसान रात-रात भर खेतों में रतजगा करते रहे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: चक्रवात की बारिश और तेज हवा से खेतों में बिछी धान की फसल, किसान परेशान कई महीनों की मेहनत के बाद जब फसल पककर तैयार हुई तो किसानों को अच्छी पैदावार और प...