Gangapar News: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा जाम
गंगापार, अगस्त 28 -- Gangapar News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में शुक्रवार को रौनक देखने को मिली। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक पर्व पर राखी, मिठाई, कपड़े और अन्य सामानों की खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ जुटने लगी। सैदाबाद बाजार के साथ ही बलरामपुर, बरेठी, बलीपुर समेत आसपास के प्रमुख बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रही। राखी की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की विशेष भीड़ दिखाई दी। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की कई तरह की डिजाइनें सजी रहीं। बच्चों के लिए कार्टून व आकर्षक डिजाइन वाली राखियां भी लोगों के बीच पसंद का केंद्र बनी रहीं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने अपनी बहनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.