Gangapar News: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बहनों ने बांधा प्रेम का रक्षासूत्र
गंगापार, अगस्त 28 -- Gangapar News: रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को क्षेत्र के बाजारों में उल्लास और चहल-पहल का माहौल रहा। साधूकुटी, करछना, घटवा, बरदहा, कौवा, भड़ेवरा, पचदेवरा, भीरपुर, डीहा और बसही बाजारों में राखी व मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। मौसम साफ रहने से बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए घरों से निकलीं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। क्षेत्रीय पंडितों के अनुसार शुभ मुहूर्त में लोगों ने रक्षाबंधन मनाया। हालांकि, शाम को मौसम खराब होने से जल्द घर लौटने में लोगों को परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रिमझिम फुहारों के बीच भाई की कलाई पर बहनों ने बांधी स्नेह की डोर मिठाई की दुकानों पर मिलावट की शिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.